राहुल चावला , धर्मशाला: प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आज धर्मशाला में सजे कानूनी मेले में कानून मंत्री किरण रिजिजू व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित का दौरा रद्द हो गया। दिल्ली से धर्मशाला आने वाली फ्लाइट कैंसल होने के चलते उनका यह दौरा भी रद्द हुआ है।
यह विधिक सेवा महा शिविर धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में हो आयोजित हो गया है,लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से वीवीआइपी मूवमेंट ने खलल पड़ गया है। इस शिविर में मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश अमजद ए सैयद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के माध्यम से लोगों को घर द्वार पीआर विधिक सेवा के जरिए किस प्रकार से न्याय प्राप्त किया जा सकता है उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
