By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 1 दिसंबर से 15 अप्रैल तक चंबा का ऐतिहासिक चौगान मैदान बंद, जानने के लिए पढ़ें खबर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 1 दिसंबर से 15 अप्रैल तक चंबा का ऐतिहासिक चौगान मैदान बंद, जानने के लिए पढ़ें खबर
himachalpolitical

1 दिसंबर से 15 अप्रैल तक चंबा का ऐतिहासिक चौगान मैदान बंद, जानने के लिए पढ़ें खबर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/29 at 12:52 PM
Share

मंजूर पठान, चंबा: अगर आप खूबसूरत शहर चंबा के दिल यानी चंबा के चौगान मैदान आना चाहते हैं तो अपना प्लान फिलहाल 15 दिसंबर से 15 अप्रैल के बीच ना बनाएं,वरना आपको निराशा हो सकती है। जी हां…ऐसा क्यों हो सकता है तो इसकी भी वजह हम आपको बताएंगे। बता दें कि चंबा के इस चौगान मैदान को जिला प्रशासन की ओर से 15 दिसंबर से लेकर अगले वर्ष 15 अप्रैल तक मरम्मत कार्य के चलते बंद किया जा रहा है। हर साल इस मैदान को कुछ माह के लिए इसके मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया जाता है। इस बार इसके लिए प्रशासन ने दिसंबर से अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है।

इस तय समय के बीच चौगान मैदान में हरी घास उगाई जाएगी और इसकी अन्य मरम्मत का कार्य भी पूरा किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए चंबा जिला के उपायुक्त दुनी चंद राणा ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा हैं कि जब चौगान बंद रहता है तो चौगान में उगती हरी भरी घास से शहर की खूबसूरती ओर बढ़ जाती है। अब आपको इस चौगान मैदान के इतिहास से भी थोड़ा रूबरू करवा देते हैं। हिमाचल प्रदेश का चंबा शहर अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। इस शहर की एक अलग पहचान है यहां का चौगान मैदान जो चंबा शहर के बीचो बीच स्थित है। यह चौगान मैदान चंबा का दिल बनकर धड़कता है। इस चौगान मैदान का इतिहास भी बेहद पुराना है।

चंबा में जब कभी राजाओं का राज हुआ करता था तो राजाओं के समय में इस चौगान की स्थापना हुई थी। खेल जगत के महान देश इंग्लैंड ने भी चंबा की चौगान में अपने जमाने में खूब क्रिकेट मैच खेले हैं। राजाओं के समय से ही यह चौगान मैदान खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। अब चंबा के इस ऐतिहासिक चौगान में हर साल अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आयोजन होता है। उसके बाद कई तरह की खेल गतिविधियां भी इस मैदान में होती रहती है। इन सब गतिविधियों के बाद बात आती है इस चौगान मैदान को दोबारा सवारने की जिसके लिए चौगान को पांच माह के लिए बंद कर दिया जाता है। जब चौगान बंद रहता है तो इसमें हरी घास उगती है और इससे चंबा की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है।

TAGGED: Chamba, historic Chaugan Maidan
admin November 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पार्षद की दखलंदाजी पर रोक के आदेश को बीजेपी ने बताया असंवैधानिक
Next Article नाहन में DC ने तलब किए अधिकारी व पार्षद, पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?