बिलासपुर,सुभाष-:स्वारघाट में उस समय उत्सव का माहौल बन गया जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री नैना देवी के नए अध्यक्ष के रूप में अमरजीत सिंह बंगा की नियुक्ति की घोषणा हुई। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
नवनियुक्त अध्यक्ष बंगा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताए गए भरोसे को निभाना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा और संगठन को मजबूत करना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। बंगा ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया।कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास जताया कि बंगा के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।
