By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से बारिश बर्फबारी की संभावना..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से बारिश बर्फबारी की संभावना..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
himachalweather

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से बारिश बर्फबारी की संभावना..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/17 at 5:11 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।सूखे की मार झेल रहे किसान बागवानों को अब राहत की बौछारों का इंतजार है।प्रदेश में जनवरी माह से फरवरी माह तक सामान्य से 78% कम बारिश दर्ज की गई है।19 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सूखे के आंकड़ों में कुछ सुधार दिखने के आसार है।मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।साथ ही इस दौरान तापमानों में काफी अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।वहीं आज सोमवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा।दो दिनों तक तापमानों में उछाल आने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।

मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है।दो दिनों तक तापमानों में उछाल दर्ज किया जाएगा।वहीं 19 फरवरी शाम से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश व बर्फबारी की संभावना है।उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले व मध्यवर्ति कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है।

20 फरवरी को प्रदेश के मुख्यतः सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी होगी।इसके साथ ही कुछ इलाकों में अंधड़ आंधी के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती है।विभाग ने 19 व 20 फरवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।इस दौरान तापमानों में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप बनेगा। गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट आई है लेकिन अब 18 फरवरी तक तापमानों में उछाल दर्ज किया जाएगा।

TAGGED: Shimla meteralogical department
Chandrika February 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छोटी काशी के इस मंदिर में भी बाबा भालेनाथ का किया जाता है घृत कंबल श्रृंगार
Next Article जयराम ठाकुर बोले…सरकार नशे के खिलाफ संजीदा हो..विपक्ष हर कदम पर देगा साथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?