बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- जिला बिलासपुर के शक्तिपीठ श्री नैना देवी में भी आज झमाझम बारिश,तेज ठंडी हवाएं चलने से जहां पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई । वहीं पर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा ।
ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री नैना देवी में लगातार रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात के कारण मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है ।वहीं पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों के लिए पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं ।भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश पूरी तरह से बरकरार है ।जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु माता के दरबार में लंबी-लंबी लाइनों में दर्शनों के लिए जा रहे हैं।बरसात के बाद इस पहाड़ी क्षेत्र में ठंड का प्रभाव पड़ा है ।
