नाहन (देवेन्द्र कुमार): जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को चेहल्लुम का ताजिया निकाला गया। यह ताजिया रानीताल मस्जिद से निकाला गया। रानीताल ताजिया कमेटी के अध्यक्ष लियाकत अली ने बताया कि मोहर्रम के 40 दिन बाद ये ताजिया निकाला जाता है। हालांकि पिछले 2 वर्षों में कोविड-19 के कारण चेहलम का ताजिया नहीं निकाला गया था।
इस बार यह ताजिया रानीताल से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि हर मस्जिद से चेहल्लुम का ताजिया निकाला जाता है। जिसने गुन्नू घाट हरिपुर मोहल्ला रानीताल और जामा मस्जिद कच्चा टैंक शामिल है। खास बात यह है कि नाहन में यह ताजिया शिया मुसलमानों की बजाए सुन्नी मुसलमान निकालते हैं और इस दौरान मातम भी करते हैं।
