By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री के पास नहीं थे 16 सेकंड रेलवे पर स्वीकृति पत्र लिखने के लिए-अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री के पास नहीं थे 16 सेकंड रेलवे पर स्वीकृति पत्र लिखने के लिए-अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

मुख्यमंत्री के पास नहीं थे 16 सेकंड रेलवे पर स्वीकृति पत्र लिखने के लिए-अनुराग ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/23 at 2:26 PM
Share

हमीरपुर:सुभाष ठाकुर(TSN)-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के री,भलाना,बनाल, सुजानपुर में चुनावी सभाओं कर चुनाव प्रचार में तेजी लाई.इस दौरान उनके साथ सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता से जहां भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की तो वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाने साधे और कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कोई भी गारंटी पूरी नहीं की थी और युवाओं महिलाओं से किए वायदे को पूरा करने में नाकाम साबित हुए हैं।

डाटा उठा कर देख ले हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में रेल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास 16 सेकंड भी नहीं थे पत्र लिख कर हिमाचल की गारंटी देने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं कि हमीरपुर रेल पहुंचे इसलिए उन्होंने हिमाचल के हिस्से का फंड जमा नहीं करवाया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा बिलासपुर भानुपल्ली रेल लाइन के लिए दिए जाने वाले बजट को भी रोक दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज को कांग्रेस की देन और नामकरण पर दावा जताए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस केवल नामकरण की ही नीति अपनाती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल गांधी परिवार तक ही सीमित रहती है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में मोदी सरकार में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को बजट आवंटित किया था और इसके लिए सभी औपचारिकताएं भी पूरी करवाई थी । उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने नाहन व चंबा मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी और हमीरपुर में उसका जिक्र भी नहीं था ।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर झूठ बोलने का रिकॉर्ड अरविंद केजरीवाल के बाद अगर किसी को मिलेगा तो ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिलेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सफलता का ठीकरा केंद्र की भाजपा सरकार पर छोड़ने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपया प्रतिमा देने का वायदा वह पूरा नहीं कर पाए और अब इसके लिए भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है और केवल नाकामियां छुपाने के लिए मुख्यमंत्री इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं लेकिन जनता चुनाव में इसका जवाब देगी ।

TAGGED: Hamirpur Union Minister Anurag Thakur
Chandrika May 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बागियों ने जनता पर लादा अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ : नरेश चौहान
Next Article राज्यपाल ने भगवान बुद्ध की जयंती की दी शुभकामनाएं.. बोले उनकी शिक्षाएं आज अधिक प्रासंगिक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?