धर्मशाला : राहुल चावला (TSN)-धर्मशाला को दूसरी राजधानी का मसला चर्चा का विषय है और जनता की भावनाओं के आधार पर ही धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के फैसले पर मोहर लगेगी.यह शब्द प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही.उन्होंने कहा कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी की नोटिफिकेशन के बावजूद भी किन कारणों से धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा नहीं दिया गया है.यह मंथन का विषय है, पिछली सरकार और मौजूदा सरकार इस विषय को लेकर आगे क्यों नहीं बढ़ पाई है इस पर गहनता से विचार किया जाएगा।
धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के फैसले पर लगेगी मोहर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान बागी विधायकों पर निशाने साधे. उन्होंने कहा कि धनबल के चलते यह विधायक भाजपा में शामिल विधायकों को उन्हें के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से टिकट दी गई.उन्होंने कहा कि अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ उन्होंने जनता पर लाद दिया है कैबिनेट मैं जगह न मिलने के चलते इन्होंने भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा जिसका जवाब हिमाचल की जनता इन्हें देगी उन्होंने कहा कि इन विधायकों की भाजपा के साथ कुछ तो डील हुई है जिसके चलते भाजपा ने इन्हें महीना भर पांच सितारा होटल में ठहराया तथा हेलीकॉप्टर में घुमाया धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा पर टिप्पणी करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि स्वर्गीय पंडित संतराम के स्वर्गवास के बाद सुधीर शर्मा को बैजनाथ उप चुनाव का प्रत्याशी बनाया गया जिसमें वह हार गए लेकिन आम चावन में उन्हें फिर से टिकट दी गई जिसके बाद वह कांग्रेस से विधायक बने उन्होंने कहा कि बैजनाथ की सीट रिजर्व होने के बाद सुधीर शर्मा को धर्मशाला से टिकट दी गई जिस पर वह जीत कर विधायक बने तथा युवा मंत्री भी बने इसके बावजूद भी सुधीर शर्मा ने जनता, नेतृत्व और पार्टी का विश्वास तोड़ा है उन्होंने कहा कि एंटी डिफेक्शन कानून का उल्लंघन करने पर हिमाचल की जनता अब मिसाल कायम करेगी ताकि आने वाले समय में कोई भी नेता ऐसी हरकत ना करें चौहान ने कहा कि पिछले 15 महीने में मुख्यमंत्री द्वारा गारंटीयों को पूरा करने पर पूरा फॉक्स रहा है जिसके चलते पांच गारंटीयों को अमली जामा पहनाया जा चुका है पहले ही कैबिनेट में 136000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत स्पीति की महिलाओं को ₹1500 मिलना शुरू हो गए थे तथा आने वाले समय में प्रदेश की सभी महिलाओं को यह धनराशि देने का काम जब चल रहा था तो भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर इसे रुकवाने की कोशिश की उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने दूध पर एमएसपी की घोषणा की है भारी त्रासदी के बावजूद भी हिमाचल सरकार ने बेहतरीन काम किया है जिसके चलते नीति आयोग और ने संस्थाओं ने सरकार की प्रशंसा की है इसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने इतनी बड़ी त्रासदी को राष्ट्र आपदा घोषित नहीं किया तथा राहत के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं दी नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 10 साल में किए गए वादों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने में अक्षम है केंद्र की सरकार 80 करोड लोगों को केवल 5 किलो गेहूं और चावल के दम पर विकास आंक रही है, देश में बदलाव का माहौल है इस दौरान उनके साथ विजय पाल ,संजीव गांधी , पुनीत मल्ली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
