By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री ने आरकेएमवी कालेज में 9 करोड़ रुपये से बने भवन का किया लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > मुख्यमंत्री ने आरकेएमवी कालेज में 9 करोड़ रुपये से बने भवन का किया लोकार्पण
educationhimachal

मुख्यमंत्री ने आरकेएमवी कालेज में 9 करोड़ रुपये से बने भवन का किया लोकार्पण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/16 at 9:25 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने ब्लॉक-सी भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2023-24 में शामिल हुए और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया,जिसके लिए मुख्यमंत्री ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

आरकेएमवी की सभी कक्षाओं को बनाया जाएगा स्मार्ट क्लासरूम

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरकेएमवी की सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम बनाने और नया छात्रावास बनाने के लिए पूर्ण धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने और साइंस ब्लॉक के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। वर्तमान राज्य सरकार ने सी-ब्लॉक के निर्माण के लिए छः करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई है। प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार हो तथा इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

हमारा उद्देश्य नए स्कूल और महाविद्यालय खोलना नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘हमारा उद्देश्य नए स्कूल और महाविद्यालय खोलना नहीं है,बल्कि अध्यापकों की समुचित तैनाती और अन्य सुविधाएं जुटाना आवश्यक है। यह चिंता का विषय है कि हम गुणात्मक शिक्षा में देशभर में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हमने फैसला किया है कि शैक्षणिक सत्र के बीच अध्यापकों का स्थानांतरण नहीं होगा और हमें भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप नीतियां बनानी होंगी।’’उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए वर्तमान सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। लड़कियों की शादी योग्य आयु 18 से बढ़ाकर 21 की गई है।लैंगिक असमानता को दूर करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने 51 वर्ष पुराने ‘हिमाचल प्रदेश भू-जोत अधिकतम सीमा अधिनियम-1972 में संशोधन किया है। नए कानून में पैतृक संपत्ति में वयस्क बेटी को 150 बीघा भूमि की एक अलग इकाई रखने का अधिकार होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस की भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

TAGGED: Shimla RKMV college
Chandrika October 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के जुन्गा में दूसरे फ्लाइंग फेस्टिवल की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की शुरुआत
Next Article राज्यपाल बोले…वीसी नियुक्ति वाला सरकार का बयान ठीक नही, बिल अभी नही आया उनके पास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?