सचिन शर्मा, मनाली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से उनके घर मनाली में मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर सिमसा में नाश्ते पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कंगना रनौत के परिवार संग नाश्ता किया । शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के पड़ोसी भी है। बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौतइन दिनों मनाली स्थित अपने घर आई हुई है।

