नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)-अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में जिला प्रशासन लगाया गया आधार शिविर जिला के दूरदराज ईलाके से पहुंचे उन लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है जिन्हें नया आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग शिविर का लाभ उठा रहे हैं साथ ही जिला प्रशासन का भी आभार जता रहे है।
मेले के शुभारंभ के दिन 22 नवंबर को शुरू हुआ आधार शिविर 27 नवंबर तक जारी रहेगा यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार केंद्र में पहुंचकर सेवा का लाभ उठा रहे है।आधार शिविर केंद्र में पहुँचे पहुंचे कपिल मोहन और ब्रह्म दत्त ने बताया कि यहां लगाया गया आधार शिविर बेहद उपयोगी साबित हुआ है उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में आधार केंद्र ना होने के चलते वह अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं करवा पा रहे थे मगर यहां मेले में पहुंचकर उनका यह कार्य आसानी से हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए आधार केंद्र के आधार शिविर के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर से यह शिविर शुरू हुआ है और प्रतिदिन यहां 100 से अधिक लोगों के आधार कार्ड अभी तक अपडेट किए जा रहे है उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां स्थापित आधार केंद्र में पहुंच रहे हैं और आधार संबंधित जानकारी हासिल करने के साथ-साथ कई लोग अपने आधार को अपडेट भी करवा रहे है।
