संजु, चौधरी,शिमला: क्रिसमस के दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना से रिकवर होने के बाद राजधानी शिमला वापिस लौट आए हैं। शिमला वापिस पहुंचते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सीधे सचिवालय पहुंचे जहां वो पूरी तरह से एक्शन में नज़र आए। मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की बिना बजट प्रावधान और एक चपरासी के सहारे पिछली भाजपा ने संस्थान खोल दिए, उन्हें डिनोटिफाई कियभाजपा मामले में कोर्ट में जाने की धमकी दे रही हैं। भाजपा यदि कोर्ट जाना चाहती है तो जल्द जाए। जब वह कोर्ट जायेंगे तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा। हिमाचल में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं होगा क्योंकि मैं तो कोविड-19 के चलते 7 दिन तक दिल्ली में था। विधायक शिमला में ही घूम रहे थे। भाजपा के ऑपरेशन लोटस के सपने कभी पूरे नहीं होंगे। फैक्ट्री बंद होने को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता सीमेंट मिलेगा, बाकी जो विवाद है वह सीमेंट फैक्ट्री और ट्रक ऑपरेटरों के बीच है उसको सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
