By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह और बीजेपी मंडल के खिलाफ NSUI ने दर्ज की शिकायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह और बीजेपी मंडल के खिलाफ NSUI ने दर्ज की शिकायत
himachalpolitical

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह और बीजेपी मंडल के खिलाफ NSUI ने दर्ज की शिकायत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2022/12/25 at 10:52 PM
Share

शिमला/कमल भारद्वाज- कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने पूर्व मंत्री और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर के साथ बीजेपी मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। एनएसयूआई के राज्य महासचिव यासीन बट्ट और एचपीयू इकाई अध्यक्ष रजत भारद्वाज ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ शिमला के बालूगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

CM सुक्खू और धर्मपत्नी के खिलाफ लगाए थे आपत्तिजनक नारे

शनिवार को प्रदर्शन के दौरान जिला कांगड़ा के जसवां परागपुर में बीजेपी विधायक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के लिए नारेबाजी के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। एनएसयूआई ने मांग की है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

एनएसयूआई के राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा कि पूर्व मंत्री की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की आपत्तिजनक नारेबाजी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि बीजेपी अनुशासन और मर्यादा की बात करती है, लेकिन उनके अपने ही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत पत्र के जरिए मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यासीन बट्ट ने कहा कि एनएसयूआई चाहती है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बिलकुल भी उचित नहीं है।

TAGGED: Shimla NSUI files complaint
Chandrika December 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात
Next Article क्रिसमस पर शिमला लौटे मुख्यमंत्री,लौटते ही एक्शन में आए नज़र, भाजपा पर किया पलटवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?