By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले गिरिपार SC मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर..पूर्व सरकार पर जमकर बरसे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले गिरिपार SC मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर..पूर्व सरकार पर जमकर बरसे
himachalpolitical

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले गिरिपार SC मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर..पूर्व सरकार पर जमकर बरसे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/13 at 9:56 AM
Share

सिरमौर,सतीश शर्मा (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल सरकार सिरमौर जिला के गिरीपार जनजातीय मामले को लेकर गंभीर है और प्रदेश सरकार इस मामले को लेकर आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगी ताकि जल्द यह मुद्दा सिरे चढ़े।मुख्यमंत्री देर शाम अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान जनसंबोधन कर रहे थे।

दीप प्रज्वलितकर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तरीय रेणुका जी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शिवजोत स्टार कलाकार रहे जबकि इस दौरान हार्मनी ऑफ़ द पॉइंट्स पुलिस बैंड के साथ-साथ जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड राज्य के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार जनजातीय मामले को लेकर कई लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं मगर हकीकत यह है कि प्रदेश सरकार खुद इस मामले को लेकर गंभीर है और सरकार ने शुरू से ही मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है. उन्होंने कहा कि सरकार मजबूती के साथ अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगी ताकि यह मुद्दा सिरे चढे। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे ले जाने में चाहे किसी भी दल का योगदान रहा हो मगर अब सरकार इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगो के साथ खड़ी है।

चुनावी समय मे बाँटी 5 हजार करोड़ की रेवड़ियाँ

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व की भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे और कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब प्रदेश के खजाने को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि सरकार चलाने के लिए सिर्फ एक महीने की धनराशि शेष बची थी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने जनता की संपदा को लुटा दिया है और 5 हजार करोड़ की रेवड़ियाँ सरकार ने चुनाव जीतने के लिए बाँटी। उन्होंने कहा की सरकार बनने के बाद उनका एक ही सपना था कि हिमाचल प्रदेश कैसे आत्मनिर्भर बने और कैसे समृद्ध प्रदेशों की सूची में शामिल हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे पहले ऐसे बच्चों के लिए जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है सुखाश्रय योजना की शुरुआत की जो कारगर साबित हो रही है और आज ऐसे 5 हजार बच्चों की शिक्षा का खर्च प्रदेश की सरकार उठा रही है।पहले सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी,पच्छाद की विधायक रीना कश्यप व नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

TAGGED: Sirmour International Renuka Fair
Chandrika November 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एकादशी पर हजारों लोगो ने पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी.. रेणुका जी तीर्थ स्थल पर किया शाही स्नान
Next Article सीपीएस मामले में हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला…सरकार ने 6 विधायकों को बनाया है CPS
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?