संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोहड़ी के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली तोहफा दिया हैं। ओपीएस बहाली का तोहफा मिलने के चलते कर्मचारियों में खुशी की लहर है और कर्मचारी अपने-अपने तरीके से इस खुशी को मना रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान जो कर्मचारियों के वायदा किया था उसे अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अमलीजामा सरकार ने पहना दिया हैं,जिसको देखते हुए न्यू पेंशन स्कीम रिटायर कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया हैं।
न्यू पेंशन स्कीम रिटायर कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने लोहड़ी के पर्व पर हमारे कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इतिहास में पेंशन पुरुष के नाम से जाना जाएगा। मेरा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से निवेदन रहेगा कि जिन कर्मचारियों का अगर दस साल से कम समय नौकरी का रहा हैं, उन्हें भी पुरानी पेंशन में लाया जाए।
