अरविंदर सिंह,हमीरपुर: शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की ओर से पहले कैबिनेट की बैठक में ओल्ड पेंशन को बहाल कर दिया गया हैं। ओल्ड पेंशन बहाल होते ही एनपीएस कर्मचारियों ने गांधी चौक हमीरपुर में पटाखे फोडक़र इसका जश्र मनाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जैसे ही प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली की घोषणा की, तो कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
राजकीय प्राथमिक संघ खंड हमीरपुर अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर और प्रदेश सरकार जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिदांबाद और कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को माता ज्वालाजी की कसम खाकर जो वादा किया था, उसे लोहड़ी पर्व पर पूरा करके कर्मचारियों को राहत दिलवाई हैं क्योंकि कर्मचारी भविष्य के प्रति काफी चिंतित थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली हिमाचल प्रदेश में एक ऐतिहासिक पल हैं। उन्होनें बताया कि कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के फैसले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया हैं। कांग्रेस की 10 गारंटियों में से पहली और महत्वपूर्ण ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की गारंटी को पहली कैबिनेट में पूरा कर प्रदेश के कर्मचारियों से किए वायदे को पूरा किया हैं।
उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को उनके कई वर्षों से किए जा रहे संघर्ष की जीत पर बधाई दी, क्योंकि कर्मचारी पिछले कुछ वर्षों से सडक़ों से लेकर विधानसभा के गेट तक अपनी इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे।
