By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बनने लगी स्वरोजगार के लिए मददगार,योजना से अनुपम का आयुर्वेदिक अस्पताल का सपना हुआ साकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बनने लगी स्वरोजगार के लिए मददगार,योजना से अनुपम का आयुर्वेदिक अस्पताल का सपना हुआ साकार
himachalNews

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बनने लगी स्वरोजगार के लिए मददगार,योजना से अनुपम का आयुर्वेदिक अस्पताल का सपना हुआ साकार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/26 at 4:12 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना मददगार साबित होने लगी हैं। यह योजना अपने उद्देश्य की पूर्ति कर रही है और इसी के तहत युवाओं का जो सपना उन्होंने अपने रोजगार को स्थापित करने के लिए देखा था वह भी सरकार होने लगा हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमीरपुर शहर में देखने को मिला हैं।
इसी योजना का लाभ उठाकर हमीरपुर शहर के हीरानगर के एक युवा अनुपम शर्मा ने अपने सपनों को साकार किया और आज वह ‘निरामया आयुर्वेदा’ के नाम से एक ऐसा आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित कर रहे हैं, जिसमें भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से संबंधित संपूर्ण एवं समग्र उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। योग, आयुर्वेद, पंचकर्मा, आहार चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, नेचुरोपैथी और पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति से संबंधित की जाने वाली लगभग सभी क्रियाओं की सुविधा इस अस्पताल में उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत मिले ऋण एवं सब्सिडी के कारण ही यह संभव हो पाया हैं।
अनुपम शर्मा ने बताया कि योग और आयुर्वेद की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ओर इस क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाओं को देखते हुए वह एक बेहतरीन अस्पताल खोलना चाहते थे, लेकिन पैसे की कमी के कारण उनका यह सपना साकार नहीं हो पा रहा था। इसी बीच उन्हें उद्योग विभाग के अधिकारियों से हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में मशीनरी एवं उपकरण स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की ओर मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से वित्तीय मदद के लिए आवेदन किया। इसके बाद उन्हें जो पैसा योजना के तहत लोन से प्राप्त हुआ उससे वह अपना सपना साकार करने में सफल हो पाएं हैं।
पतंजलि वैलनेस निरामया आयुर्वेदा अस्पताल में कार्यरत डॉ. नितिका शर्मा ने बताया कि हीरानगर में बड़ी संख्या में लोग योग, आयुर्वेद, पंचकर्मा, आहार चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, नेचुरोपैथी और अन्य पारंपरिक चिकित्सकीय क्रियाओं के माध्यम से अपना उपचार करवा रहे हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अनुपम शर्मा को बैंक से 12 लाख रुपये का ऋण और सब्सिडी भी मिली। बैंक से ऋण मिलते ही अनुपम शर्मा ने निरामया आयुर्वेदा अस्पताल में मशीनरी एवं उपकरण स्थापित किए ओर मरीजों के लिए एक ही छत के नीचे कई पारंपरिक चिकित्सकीय क्रियाएं आरंभ की। बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर के कारण अब इस अस्पताल को पतंजलि वैलनेस सेंटर के रूप में भी मान्यता मिल गई हैं।
किसी भी युवा का उद्यमी बनने का सपना हो या अपना कारोबार आरंभ करने की इच्छा या फिर नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपने स्तर पर ही स्वरोजगार के लिए कुछ नया करने का जज्बा हो तो ऐसे युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को नए पंख हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदान कर रही हैं।
TAGGED: Ayurvedic hospital, Chief Minister Swavalamban Yojana, hamirpur, helpful, self-employment
admin September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैंचीमोड मेहला टनल के निर्माण कार्य के दौरान हा+दसे में हुई मौ+त के बाद मजदूरों ने टनल के बाहर किया प्रदर्शन
Next Article मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों के नाम पर धांधली के आरोप…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?