बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- कीरतपुर मनाली फोरलेन की टनल नंबर 1 के समानांतर बनाई जा रही कैंचीमोड मेहला टनल के निर्माण कार्य के दौरान हा+दसे में हुई मौ+त के बाद मंगलवार को मजदूरों ने टनल के बाहर प्रदर्शन किया । मजदूरों का कहना है कि मृतक के परिवार को कंपनी उचित मुआवजा प्रदान करें, जो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है उसके इलाज का पुरा खर्चा भी कम्पनी की ओर से किया जाए ।जिसको लेकर मजदूरों ने आज कार्य को बंद करवाया ।
इस मामले को लेकर टनल निर्माण कार्य में लगी भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी साइट पर पहुंचे और मजदूरों से बात की । इस दौरान मजदूरों के द्वारा रखी मांग को सूना गया ।भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि कम्पनी की संवेदनाए मृतक मजदूर परिवार के साथ हैं । मृतक के परिवार को उचित सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
