नाहन : देवेन्द्र कुमार – पुरूवाला स्कूल के वोकेशनल विषय के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कम्युनिकेशन सिस्टम के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को यह जानकारी पुलिस विभाग के वायरलेस डिपार्टमेंट के निरीक्षक विजय सिंह ने उपलब्ध करवाई।
विजय सिंह ने बताया कि पूर्व वाला स्कूल से पहुंचे 63 बच्चों को आज विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कम्युनिकेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को विभाग में इस्तेमाल किए जाने वाले यूएचएफ और वीएचएफ कम्युनिकेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे टावर के बारे में भी जानकारी दी । विजय सिंह ने बच्चों को साइट विजिट करवा कर प्रैक्टिकल तौर पर भी उन्हें विभाग द्वारा कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की जानकारी दी।
वहीं भ्रमण पर पहुंचे बच्चों ने बताया कि वोकेशनल विषय के तहत आज उन्हें साइट विजिट करवाया गया। विजिट के दौरान आज उन्हें पुलिस विभाग में इस्तेमाल किए जाने वाले कम्युनिकेशन इंस्ट्रूमेंट के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने बताया कि पुरुवाला स्कूल से आज 63 बच्चे भ्रमण पर पहुंचे थे जिन्होंने प्रैक्टिकल तौर पर आज पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में जाना।
