सोलन : योगेश शर्मा- जायका प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश में सेब मंडियों व अन्य विकास कार्यो का निर्माण किया जा रहा है इन्हीं कार्यों कक निरीक्षण करने के लिए वीरवार को जापान और भारत सरकार के अधिकारियों के एक संयुक्त टीम जायका प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश के सोलन पहुंची जहां उन्होंने सोलन सेब मंडी के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
जायका प्रोजेक्ट के तहत बन रही सेब मंडी
सोलन सेब मंडी का कार्य जायका प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है जिसकी लागत 5.02 करोड़ है, जिसका कार्य अगले 3 माह में पूरा होने जा रहा है सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि जायका प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश में मंडियों के निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं,इन्ही कार्यों का निरीक्षण करने के लिए आज सोलन में एक टीम पहुंची जिसमें जापान सरकार के अधिकारी व भारत सरकार के अधिकारी जो जायका प्रोजेक्ट में कार्य करते हैं वे पहुंचे जिन्होंने सेब मंडी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को लेकर संतुष्टि जाहिर की।
जायका प्रोजेक्ट के तहत सोलन में वाकनाघाट, कुनिहार और सोलन में सेब मंडियों का निर्माण किया जा रहा है। आज अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया है जिससे वे संतुष्ट नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जायका प्रोजेक्ट के तहत किसानों बागवानों के लिए किए जाने वाले विकास कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। निरीक्षण टीम में मिस मारिया काटो ( रिप्रेजेंटेटिव JICA इंडिया ), अनुराग सिन्हा ( प्रिंसिपल डेवलेपमेंट स्पेशिलिस्ट JICA इंडिया ) और रूपल श्रीवास्तव ( प्रोजेक्ट ऑफिसर JICA इंडिया ) मौजूद रहे ।
