By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, ऐतिहासिक सीएनआई चर्च में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, ऐतिहासिक सीएनआई चर्च में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
himachalReligion

चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, ऐतिहासिक सीएनआई चर्च में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/25 at 8:24 PM
Share
Chamba, Manjur Pathan-:पूरी दुनिया के साथ-साथ चम्बा जिला मुख्यालय में भी क्रिसमस का पावन पर्व आज श्रद्धा, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
चम्बा जिला मुख्यालय स्थित वर्ष 1905 में निर्मित ऐतिहासिक सीएनआई चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वहीं बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में बेहद उत्साहित नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉज की भूमिका निभा रहे जैकब ने बच्चों को उपहार वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही पारंपरिक चम्बयाली धाम का आयोजन भी किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया।
इस मौके पर चर्च के पादरी रेवरेंड एरिक ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस प्रेम, शांति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल एक धर्म तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारा और सद्भावना स्थापित करने का संदेश देता है।वहीं सांता क्लॉज की भूमिका निभा रहे जैकब ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पिता अनिल पिछले 42 वर्षों से सांता क्लॉज बनते आ रहे थे। उनके निधन के बाद इस वर्ष पहली बार उन्होंने यह भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलने वाला स्नेह और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।क्रिसमस मनाने पहुंचे स्थानीय लोगों और बच्चों ने बताया कि वे पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार करते हैं। उनके अनुसार क्रिसमस ऐसा पर्व है जो सभी धर्मों के लोगों को जोड़कर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।
TAGGED: Chamba christmas celebration
Chandrika December 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 2027 तक हरोली बनेगा देश का पहला शत-प्रतिशत पेयजल व सिंचाई सुविधा युक्त विधानसभा क्षेत्र: मुकेश अग्निहोत्री
Next Article छोटी काशी ने याद किए स्व. हेमकांत कात्यायन, आदरांजलि 2.0 में चार विभूतियां सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?