नाहन:देवेन्द्र कुमार- जिला परिषद कार्यालय में आज पंचायत प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत में किए जाने वाले कार्यों से संबंधित व योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जागरूक करने के मकसद से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज नाहन में पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य समेत पंचायत सचिव के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत विकास योजना व मिशन अंत्योदय को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करना है । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायत में विकास का 1 साल का ब्लू प्रिंट तैयार करने और गांव-गांव को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
