नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सीटू का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीटू के प्रदेश स्तरीय पहुंचे हुए है जो यहां मजदूरों को व सीटू कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
मीडिया से बात करते हुए सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत राम ने बताया कि पार्टी ने पूरे हिमाचल प्रदेश में मजदूरों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसके तहत यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है । उन्होंने कहा कि आज देश में केंद्र सरकार ने मजदूर विरोधी निर्णय लिए है और श्रम कानूनों को बदलाव किया जा रहा है जो मालिकों के हित में और मजदूरों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश में गरीब जनता के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है और वो बजट का जो हिस्सा है उसे पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अब तमाम नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में बनाई जा रही है।सीटू नेताओं का कहना है कि मौजूदा समय में महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है और सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है । उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही है और खाने-पीने की वस्तुएं भी लगातार महंगी होती जा रही है जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर सांप्रदायिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है और हिंदू मुस्लिम के नाम पर दंगे भी देखने को मिल रहे हैं और इन सब का असर आम आदमी पर पड़ रहा है।
