By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहिण में तीन मंजिला मकान गिरा…लाखों की संपत्ति को नुकसान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहिण में तीन मंजिला मकान गिरा…लाखों की संपत्ति को नुकसान
himachalNews

सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहिण में तीन मंजिला मकान गिरा…लाखों की संपत्ति को नुकसान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/12 at 10:47 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहिण में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया । जिसके चलते उसमें रखी लाखों की संपत्ति बर्बाद हो गई । हालांकि प्रशासन द्वारा तत्काल हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है । लेकिन अभी तक उसे कोई भी फौरी राहत प्रशासन की ओर से नहीं मिल पाई ।

गत दिनों लगातार क्षेत्र में हो रही भारी बरसात के चलते रोहिण पंचायत के नंदलाल का मकान रात्रि को जमींदोज हो गया ।हालांकि कुछ समय पहले भी तेज बरसात के चलते मकान में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थी और उसने तत्काल पंचायत प्रधान व प्रशासन को भी सूचित किया, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी । जिसके चलते देर रात्रि उसका सारा मकान गिर गया ।हालांकि आज ग्राम पंचायत प्रधान रोहिण देवराज कौंडल ने भी मौके का मुआयना किया और राजस्व अधिकारी पटवारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे ।इतना ही नहीं सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी मौके पर जाकर नुकसान का मुआयना किया । लेकिन यदि समय रहते प्रशासन जाग गया होता तो नंदलाल का मकान भी गिरने से बच जाता और उसका इतना नुकसान भी नहीं होता । नंदलाल ने बताया कि उसकी सारी कमाई बर्बाद हो गई और अब उसको रहने के लिए छत भी नहीं है ।उसने कहा कि वह समय रहते पंचायत के पास व उपायुक्त बिलासपुर के पास भी गिड़गिड़ाया, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी । जिसके चलते आज वह बिल्कुल कंगाल होकर रह गया है ।

आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग

उधर ग्राम पंचायत रोहिण प्रधान देवराज कौंडल ने प्रशासन से मांग की कि उसे आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए और उचित सरकारी जमीन उसके नाम स्थान्तरित कर अति शीघ्र उस पर मकान बनाया जाए । ताकि वह अपना बुढ़ापा गुजार सके । उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी भी दिव्यांग है, ऐसे में उन्हें अब अपना जीवन बसर करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

TAGGED: Bilaspur Three storey house collapses in Gram Panchayat Rohin
Chandrika August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाहन मे CITU का प्रशिक्षण कार्यक्रम…..केंद्र सरकार के खिलाफ बनाई रणनीति
Next Article नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बादल फटने से डूबे सिरमौरी ताल गांव का किया दौरा..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?