बिलासपुर :सुभाष ठाकुर- बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में मंगलवार को नगर प्रशासन ने दो दूकानों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया । शाम के समय जैसे ही नगर परिषद की जेसीबी डियारा पहुंची और रातोंरात बिना अनुमति सड़क किनारे स्थापित दो दूकानों को ध्वस्त करने लगी तो शहर के लोग हैरान रह गए । लंबे समय के बाद शहर में मनमानी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर नगर परिषद ने लगाम लगाने का प्रयास किया ।
सूत्रों ने बताया कि दो बड़ी बड़ी टीन के शैड से बनी दूकानों शहर के बीचोंबीच स्थापित कर दी गई थी । इन दूकानों को स्थापित करने के लिए किसी भी तरह की अनुमति न तो नगर परिषद व न ही जिला प्रशासन की तरफ से उक्त लोगों के पास थी । ऐसे में दूकानों के संचालकों को नगर परिषद की तरफ से पहले आगाह किया गया और उसके बाद जब वह नहीं मानें तो मंगलवार को दूकानों पर जेसीबी चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इन दूकानों के पास किसी तरह की अनुमति नहीं थी । ऐसे में इन्हें हटाया गया है।
