By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education >
educationhimachal

केंद्रीय विश्वविद्यालय में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से शिक्षा की गुणवत्ता में आया बहुत सुधार:कुलपति प्रो. बंसल

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/07/19 at 12:25 AM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफ़ारिशों को लागू करने में देश में अग्रणी विश्वविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय में जब से राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति -2020 को लागू किया गया है तब से शिक्षा की गुणवत्‍ता में बहुत अधिक सुधार आया हैं। यह बात मंगलवार को कुलपति सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने पत्रकारों से कही।
उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय़ शिक्षा नीति 2020 लागू होने के 3 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष रूप  से आयोजित की गई थी।उन्‍होंने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के लिए बुकलेट के रूप में दिशानिर्देश विकसित करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय हैं, जिसे 2021 में तत्‍कालीन राज्यपाल हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी किया गया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय में छात्रों के समग्र एवं चहुंमुखी विकास पर बल दिया जा रहा है, जिसमें रटने की बजाय अधिक अनुभव आधारित और क्रिया आधारित शिक्षा प्रणाली की दिशा में बल दिया जा रहा हैं।
छात्रों को इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जा रहा हैं  विश्वविद्यालय की ओर से गांवों को गोद लेकर शिक्षा को सामुदायिक विकास के साथ जोड़ कर सामुदायिक विकास में महत्‍वपूर्ण भुमिका निभाई जा रही हैं।
 बता दें कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 29 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री की ओर से 29 जुलाई को भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ), प्रगति मैदान, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और इसके कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा, विचार-विमर्श और अंतर्दृष्टि साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।
 विश्वविद्यालय को मिलेगा अच्छा ग्रेड – प्रो. बंसल
इस मौके पर कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय विश्वविद्यालय के दौरे पर आई नैक की टीम विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से काफी प्रभावित हुई और कुलपति ने इस बार विश्वविद्यालय को बहुत अच्‍छा ग्रेड मिलने की उम्‍मीद जताई हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अच्छा ग्रेड मिलता है तो निश्चित रूप से आने वाले समय में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
जल्द पूरा होगा देहरा में बन रहे कैंपस का काम
उन्होंने कहा कि देहरा में बन रहे कैंपस का निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है। कैंपस में करीब तीन ब्लॉकों में लैंटर डल चुके हैं, जबकि अन्य ब्लॉकों का कार्य भी जोरों शोरों से चला हुआ हैं। वहीं उन्होंने कहा कि धर्मशाला के जदरांगल में बनने वाले कैंपस के लिए औपचारिक्ताओं को पूरा किया जा रहा है ओर जल्द ही इस कैंपस का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का हाल ही में नेक की टीम ने दौरा किया हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम का निरीक्षण काफी हद तक सीयू के पक्ष में रहेगा। नेक की टीम से सीयू को जो ग्रेड मिलेगा, उससे जहां सीयू की ग्रेडिंग में सुधार होगा, वहीं कई ऐसे एमओयू और विभागों को भी शुरू किया जा सकेगा, जिनके आड़े सीयू की कम ग्रेडिंग आती थी।
TAGGED: Central University, Dharamshala, education, improvement, National Education Policy 2020, quality
admin July 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?