अरविंदर सिंह,हमीरपुर:जिला मुख्यालय हमीरपुर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने औचक निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना करने वाले रेहड़ियों को ज़ब्त किया ओर नालियों के बाहर सामान लगाने वाले दुकानदारों को सामान अंदर करने की हिदायत भी दी।
हमीरपुर बाजार में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे के बाद नगर परिषद की टीम ने औचक निरीक्षण किया और कुछ स्थानों पर अतिक्रमणकारियों को जगह से उठाया गया। हालांकि संबंधित दुकानदार ने नगर परिषद की टीम को जाते ही दोबारा सामान अतिक्रमण वाली जगह पर सजा दिया हैं। नगर परिषद हमीरपुर के कर्मचारियों ने गांधी चौक से लेकर टाउन हॉल तक चलाए इस अभियान के दौरान सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को नालियों के पीछे तक सामान रखने की हिदायत दी । साथ ही बड़े दुकानदारों को भी नालियों के आगे सामान ना रखने के निर्देश दिया ।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता का कहना है कि नगर परिषद में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के बाद आज टीम ने औचक निरीक्षण कर कई रेहड़ियों को ज़ब्त किया व नालियों के बाहर सामान ना रखने की हिदायत भी दुकानदारों को दी हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ।
