By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, द करेल स्टोरी फ़िल्म को लेकर कही ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > धर्मशाला दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, द करेल स्टोरी फ़िल्म को लेकर कही ये बात
himachalpolitical

धर्मशाला दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, द करेल स्टोरी फ़िल्म को लेकर कही ये बात

admin
admin 6 Min Read
Updated 2023/05/12 at 11:48 AM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: कुछ लोगों ने पहले द कश्मीर फाइल्स का विरोध किया, वही लोग अब द केरल स्टोरी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में  द केरल स्टोरी फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध और कुछ राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि  मैं किसी राज्य को नहीं कहता कि फिल्म को टैक्स फ्री करें, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कम से प्रतिबंध न लगाएं। फिल्म देखने का और सच्चाई जानने का अधिकार सबको हैं। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने धर्मशाला के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पत्रकारों के साथ हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।
यहां पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से3 उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त को लेकर कहा कि चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहिए । अनुराग ने कहा कि कुछ लोगों ने पहले कश्मीर फाइल्स का विरोध किया था, वही लोग अब द केरल स्टोरी का विरोध कर रहे हैं। क्या यह लोग उन आतंकी संगठनों के साथ खड़े हैं, जो ऐसे बेटियों को बहला-फुसलाकर गलत रास्ते पर लेकर जाते हैं, क्या यह लोग उनके साथ खड़े हैं, जो दुनिया भर में आतंक की घटनाएं बढ़ाते हैं। क्या यह विरोध करने वाले लोग उनके साथ खड़े हैं , जो धर्मांतरण पर मजबूर करते हैं और अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह विरोध करने वालों को तय करना है कि क्या वे भारत की मासूम बेटियों के साथ खड़े हैं, भारत की सुरक्षा के साथ खड़े हैं, आतंकवादी संगठनों के खिलाफ खड़े हैं या उनके पक्ष में खड़े हैं। यह निर्णय राजनीतिक दलों को करना है कि तुष्टिकरण की राजनीति में वे इतना गिरेंगे कि देश और बेटियों की सुरक्षा से ऊपर उन्हें अपनी राजनीति के लिए वोट और तुष्टिकरण की राजनीति ज्यादा मंजूर होगी।
धरना बंद कर जांच पूरी होने दें खिलाड़ी
जंतर-मंतर में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर अनुराग ने कहा कि खिलाडिय़ों ने कमेटी की मांग की थी, कमेटी का गठन किया गया, जांच की गई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। एडहॉक कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया। पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को कहा गया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि एफआईआर दर्ज कर जांच करेंगे। जो बातें चाही थी, वो हुई हैं, मेरा अभी भी खिलाडिय़ों से आग्रह है कि धरना बंद करें जांच पूरी होने दें।
प्रदेश में पावर कहीं ओर चल रही है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पावर कहीं ओर चल रही है, जबकि कुछ लोग केवल नाम के लिए ही बने हैं। आलम यह है कि पांचवें ही महीने में जरूरत पड़ गई है कि आखिर मंत्री कौन है। अनुराग ठाकुर ने यह बात प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के हाल ही में धर्मशाला दौरे के दौरान दिए बयान बारे पूछे गए सवाल पर कही। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा था कि 5 माह का कार्यकाल प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त रहा है, जिसके चलते कांग्रेस ने शिमला नगर निगम में परचम लहराया है और अब लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
उद्योग मंत्री के बयान संबंधी सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि उद्योग मंत्री केवल इतना बता दें कि उनके जूनियर जो काम कर रहे हैं, जैसे राजस्थान में मुख्यमंत्री और उनके विधायकों के बीच में मनमुटाव साफ नजर आता है, क्या हिमाचल में भी सरकार के मंत्रियों और सीपीएस में मनमुटाव जगजाहिर नहीं हो गया है। यह बताने की जरूरत भी पांचवें ही महीने में पड़ गई कि आखिरकार मंत्री कौन है। इसका मतलब यह है कि पॉवर कहीं ओर चल रही है कुछ लोग केवल नाम के लिए बने हैं।
कहां से कहां पहुंचा धर्मशाला का ग्राफ
धर्मशाला में इसी माह होने वाले आईपीएल मैच को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई और आईपीएल कमेटी और चेयरमैन का धन्यवादी हूं, जिन्होंने धर्मशाला को लंबे अरसे बाद आईपीएल मैच का आवंटन किया है। वर्ष 2007 के बाद 10-15 वर्षों में धर्मशाला का ग्राफ कहां से कहां पहुंच गए हैं। कभी एक भी फ्लाइट नहीं थी, आज कई फ्लाइटस आ रही हैं, कभी एक भी फाइव स्टार होटल नहीं था, अब कई होटल बन गए हैं। पर्यटकों का आंकड़ा कई गुणा बढ़ गया है, जिसमें क्रिकेट और स्टेडियम का बहुत बड़ा योगदान है।
TAGGED: Anurag Thakur, Dharamshala, film, The Karel Story, Union Minister
admin May 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में मुक्ति धाम बिलासपुर का छः महिने में होगा नवीनीकरण- उपायुक्त
Next Article अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद हमीरपुर की कार्रवाई, सामान किया ज़ब्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?