मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र नागरिक अस्पताल तीसा स्टाफ की कमी से जूझ रहा हैं। स्टाफ़ की कमी के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बता दे की इस नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के आठ पद खाली चल रहे हैं जिसके चलते हर रोज इस अस्पताल में चार डॉक्टरों को ही अपनी सेवाएं देनी पड़ती हैं।
एक लाख की आबादी वाले इस सिविल अस्पताल में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जाती है और ओपीडी अधिक होने की वजह से भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। कुछ माह पहले डॉक्टरों का पीजी में चयन होने से डाक्टर पीजी करने चले गए है जबकि कुछ का तबादला हो गया हैं। इस नागरिक अस्पताल में काफी दूर-दूर से लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है लेकिन डॉक्टर की कमी से परेशानी निरंतर बढ़ती जा रही है हालांकि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किया जाए ताकि मरीजों को दिक्कत ना हो सके।
बीएमओ डाक्टर ऋषि पुरी का कहना है कि सिविल अस्पताल तीसा में डॉक्टरों की कमी है , हालांकि अभी तीन-चार डॉक्टर्स यहां सेवाएं दे रहे हैं लेकिन ओपीडी अधिक होने से दिक्कत हो रही हैं। कुछ डॉक्टर का पीजी में चयन हुआ है और एक डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग करने के लिए भेजा गया हैं। इसके अलावा अगर स्टाफ़ पूरा हो जाता है तो मरीजों को दिक्कत नहीं होती, क्योंकि एक लाख की आबादी को यही सिविल अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाता हैं।
