सचिन शर्मा, लाहौल स्पीति :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काज़ा से उन्नयन हुए नागरिक अस्पताल काज़ा का उद्घाटन शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मार्कंडेय ने किया। इस दौरान मार्कंडेय ने 7 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नए सिविल अस्पताल का भूमि पूजन किया।
इस मौके पर 60 लाख की राशि से खरीदे गए एंडोस्कोपी मशीन का भी उद्घाटन किया गया। वहीं पर आईजीएमसी शिमला से गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. ब्रिज कुमार शर्मा व उनकी पूरी टीम भी यहां उपस्थित रही। कैबिनेट मंत्री राम लाल मार्कंडेय ने डॉ.ब्रिज व उनकी पूरी का धन्यवाद किया। डॉ. ब्रिज ने सैकडों मरीजों की जांच की। यह एंडोस्कोपी मशीन बेहद ही आधूनिक है।
