संजीव महाजन,नूरपुर: बीटीसी स्कूल नूरपुर में एनएसएस स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय एनएसएस कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें 40 स्वयं सेवियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल परिसर की सफाई व पौधा रोपण भी किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र रेखा शर्मा ने बताया कि इस कैंप का आयोजन डॉ. वी.के.आर.वी राव ने पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार की याद में आयोजित किया गया, जिन्होंने आज ही के दिन 24 सितंबर 1969 को 37 विश्व विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस अवसर पर महात्मा गांधी को एनएसएस योजना ओर इसकी उपलब्धियों के लिए जो योगदान दिया उसके लिए याद किया गया क्योंकि महात्मा गांधी के अथक प्रयास के बाद ही राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र रेखा शर्मा की ओर से सभी को एनएसएस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
