विकास शर्मा, चिंतपूर्णी : भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं ने स्कूल प्रबंधन कमेटी धलवाड़ी के सदस्यों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान मनाया।
सभी उपस्थित सभासदों ने प्रधान ग्राम पंचायत ज्वाल जोगिंद्र पाल व एस.एम.सी प्रधान विकास भारद्वाज के नेतृत्व में पाठशाला के आस पास के क्षेत्र में सफाई करते हुए कूड़ा इकट्ठा किया ओर विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
आपदा प्रबंधन टीम भरवाई के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिवादन किया ओर स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वच्छता की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्थानीय निवासी बदामू, विक्की,संजय,सोनू, रुचिका, अंजू, सुषमा, ज्योति, रीना आदि भी उपस्थित रहे।
