भावना, शिमला: कांग्रेस पार्टी को ईवीएम पर भरोसा नहीं है और इलेक्ट्रॉनिक मशीन के साथ आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है। ईवीएम से मतदान पर यह सवाल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने उठाए हैं। शांडिल ने कहा कि मतदान और परिणाम के दिनों के बीच 25 दिन का अंतर रखा गया है जिससे ईवीएम में छेड़छाड़ की शंका पैदा होती है।
वहीं उन्होंने सोलन के ठोडो ग्रांउड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की महापरिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की ऐतिहासिक सफलता पर सोलन ओर हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विधान सभा चुनावों में दो दलों के बीच सीधा मुकाबला है। उन्होंने कहा कि सोलन रैली में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में प्रदेश की जनता ने जता दिया है कि इन चुनावों में हिमाचल की जनता रिवाज नहीं बल्कि सरकार को बदलेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के हर एक वर्ग जिनमें कर्मचारी, पैशनर, युवा, किसान-बागवान, महिलाएं, व्यपारी वर्ग सहित सभी से संवाद करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अपने घोषणा पत्र को जारी करेगी।
कर्नल डॉ.धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन में सपन्नं ऐतिहासिक महापरिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की सफलता की तर्ज पर विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, मंडी एवं शिमला में भी प्रियंका गांधी की चुनावी रैलियां आयोजित करवागी जाएगी
