By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तस्वीरों में देखें स्वच्छता के दावे यहां दिख रहे खोखले, नगर परिषद के कार्यालय में फेंक दिया कूड़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तस्वीरों में देखें स्वच्छता के दावे यहां दिख रहे खोखले, नगर परिषद के कार्यालय में फेंक दिया कूड़ा
himachalpolitical

तस्वीरों में देखें स्वच्छता के दावे यहां दिख रहे खोखले, नगर परिषद के कार्यालय में फेंक दिया कूड़ा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/15 at 5:11 PM
Share

बद्दी/जगत सिंह: केंद्र व प्रदेश सरकार अरबों रुपया खर्च करके स्वच्छता अभियान चला रही है, लेकिन सरकारों के स्वच्छता अभियान के दावे मात्र दिखावे के ही है। धरातल पर इस तरह का कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। जिसके चलते अब बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के लोग सफाई व्यवस्था से तंग आकर विरोध में उतरने लगे हैं। नगर परिषद बद्दी के अंतर्गत एक व्यक्ति के घर का एक सप्ताह का कचरा-कूड़ा जब नहीं उठाया गया तो उसने कचरे से भरी दोनों बाल्टिया उठाई और नगर परिषद बद्दी के कार्यालय में फेंक दी गई। वहीं नगर परिषद बद्दी के उच्च अधिकारियों व बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह अपने घरों का कचरा उठाकर नगर परिषद के उच्च अधिकारी व बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डेवलपमेंट आथोरटी के उच्च अधिकारीयों के दफ्तर में फेंकने को मजबूर होगा।

इस बारे में बद्दी के रहने वाले बबलू पंडित ने कहा कि उसके घर से 1 सप्ताह से कचरा नहीं उठाया गया है। जिसके चलते वह गंदगी से परेशान है। उसने कहा कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और नगर परिषद बद्दी हो या बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डबलमेंट अथॉरिटी द्वारा जिससे ठेकेदार को कचरा उठाने का काम दिया गया है , उसके द्वारा कचरा समय से नहीं उठाया जाता। जिसके चलते बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में हर जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं । इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बब्लू पंडित ने कहा कि इसी तरह बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के अंतर्गत आने वाली पंचायतों का भी यही हाल है और वहां पर भी डंपिंग एरिया में गंदगी जगह-जगह फैली हुई है और लोग बहुत परेशान हो चुके हैं।

बीबीएनडीए के अधिकारियों के दफ्तर में फेंकूंगा घर का कचरा

बबलू पंडित ने कहा कि सफाई व्यवस्था से तंग आकर उन्होंने अपने घर का कूड़ा करकट दो बाल्टीयों में एकत्रित किया। नगर परिषद बद्दी के दफ्तर में फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि यह तो एक प्रशासन को जगाने की उनकी ओर से कोशिश की गई है, लेकिन अगर फिर भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक ना की गई तो वह आने वाले दिनों में अपने घरों का कचरा उठाकर दफ्तर के अंदर नहीं। बल्कि नगर परिषद बद्दी व बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों के दफ्तर के बीच में फेंक कर आएंगे ताकि अधिकारियों को अपना काम याद रहे और जिस कंपनी ठेका दिया गया है। उसका काम करवाया जा सके उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी के नुमाइंदे वह कचरा कंपनी के ठेकेदार के बीच मिलीभगत है। करोड़ों रुपया सफाई व्यवस्था पर क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है लेकिन वह पैसा चुने हुए नुमाइंदों और अधिकारियों व ठेकेदार की जेबों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो क्षेत्र के लोगों के साथ एकत्रित होकर एक बड़ा आंदोलन भी वह करने को मजबूर होंगे।

TAGGED: city council office, Cleanliness, garbage
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोरंज से BJP के टिकट पर पूर्व विधायक अनिल धीमान ने जताई दावेदारी, जानिए चुनाव लड़ने पर क्या बोले
Next Article BJP प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक प्रवीण शर्मा लड़ सकते है आजाद उम्मीदवार चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?