By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रामपुर व आनी के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रामपुर व आनी के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल
himachalNews

रामपुर व आनी के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/03 at 4:28 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जिला शिमला के रामपुर के समेज पहुंचे.उन्होंने रामपुर व आनी के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि एक हरा-भरा गांव जिसमें 22 मकान थे, सभी 22 मकान अर्द्धरात्रि में 12ः00 बजे के बाद तुफानी गति से जो पानी,पत्थर, मलवा, बड़े-बड़े पेड़ बहते हुए आए और सभी मकानो को एक साथ अपने साथ बहाकर ले गए।हड़बड़ाहट में कुछ लोग दौड़ भागकर इधर-उधर अपनी जान बचा पाए परन्तु 36 जाने अभी भी लापता हैं।परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि उनके सुरक्षित होने की कोई संभावनाएं दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती।तीन बालिकाएं ऐसी जो वाॅलीबाॅल में नेशनल खेलने वाली थी, लापता हैं। गांव का स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक भवन, पावर हाऊस सब समाप्त हो गए। ऐसी भयावह त्रासदी कल्पना से परे है।

बिंदल ने कहा की रामपुर क्षेत्र के गानवी पहुंचने पर पाया कि मध्य रात्रि में बड़े-बड़े पेड़ों के साथ हजारो टन मलवा गानवी खड्ड में आ गया और 6 पक्के मकान जो बहुत सुन्दर बने हुए थे,वो शत-प्रतिशत मलवे के साथ बह गए और उनका नामो निशान भी नहीं बचा। जहां ये मकान बने थे,वहां अब बड़ी-बड़ी चट्टाने हैं और कल्पना भी नहीं की जा सकती कि यहां कभी मकान भी रहे होंगे। गनीमत रही कि गानवी पावर प्रोजेक्ट में बार-बार सायरन बजाया और सभी लोग घर छोड़कर पहाड़ी पर भाग गए और सभी जाने बच गई। एक परिवार जिसमें बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी, खुशियों का माहौल था,इस घटना से सब कुछ मिनटो में तबाह हो गया। शादी के लिए खरीदा गया सारा साजो-सामान, सोना, चांदी, कपड़े इत्यादि सब पानी के साथ बह गए।

राजीव बिन्दल ने कहा कि निरमंड होते हुए जब हम बागी पहुंचे तो वहां की तबाही का मंजर भी दिल दहलाने वाला है। वहां भी अर्द्धरात्रि में उसी प्रकार लकडि़यां, पत्थर, मिट्टी, मलवा आया और 8 मकान जमींदोज हो गए और कुछ भी शेष नहीं रहा। प्रभु कृपा से यहां पर भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि लोगों को फोन के माध्यम से सूचना मिल गई थी और लोग घरों से निकल गए। इस प्रकार समेज में, गानवी में, बागी में, केदस में सब जगह जो तबाही हुई है वह श्रीखंड पर्वत पर किसी एक स्थान पर बादल फटने से हुई। वहां से सारा पानी अलग-अलग नालों में निकला और क्योंकि पानी बहुत ऊँचाई से आया था इसलिए उसका वेग बहुत तेज था जिसके कारण अत्यधिक नुकसान हुआ।

TAGGED: Shimla BJP state president rajeev bindal
Chandrika August 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से भयंकर तबाही..47 लोग अभी भी लापता, 60 आशियाने उजड़े
Next Article सीएम ने की समीक्षा बैठक…टांडा और शिमला मेडिकल कॉलेजो में सैंकड़ों पद भरने की मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?