By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिले में बादल फटा, फ्लैश फ्लड से भारी तबाही — एक की मौत, सात लापता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिले में बादल फटा, फ्लैश फ्लड से भारी तबाही — एक की मौत, सात लापता
himachalweather

मंडी जिले में बादल फटा, फ्लैश फ्लड से भारी तबाही — एक की मौत, सात लापता

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/01 at 11:06 AM
Share

Mandi, Dharamveer-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। करसोग और धर्मपुर उपमंडल में बादल फटने और फ्लैश फ्लड की वजह से भारी नुकसान हुआ है। वहीं गोहर, सदर, और मंडी शहर में भी भूस्खलन और जलभराव के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।

करसोग में कहर, एक की मौत

करसोग उपमंडल के पुराना बाजार (पंजराट), कुट्टी, बरल, ममेल और भ्याल क्षेत्रों में तेज बारिश और फ्लैश फ्लड से गाड़ियां बह गईं, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

स्यांज नाले में बहा घर, 7 लोग लापता

गोहर उपमंडल के स्यांज नाले में आई भीषण बाढ़ से एक मकान बह गया। इस हादसे में मां-बेटी को बचा लिया गया है, लेकिन 7 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में तीन पीढ़ियों के सदस्य शामिल हैं — बुजुर्ग, वयस्क और मासूम बच्चे।

धर्मपुर में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड

धर्मपुर की मंडप तहसील के सुंदल गांव में काफलवानी माता मंदिर से आए नाले में अचानक आई बाढ़ ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। वहीं लौंगनी पंचायत के सयाठी गांव में भूस्खलन से एक घर और कई गौशालाएं ध्वस्त हो गईं। मवेशियों की भी जान गई है।

ब्यास नदी का रौद्र रूप, पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी

पंडोह डैम का जलस्तर 2922 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान (2941 फीट) के बेहद करीब है। डैम से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी पूरे उफान पर है। पंचवक्त्र मंदिर तक पानी पहुंच चुका है, और मंडी शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

मंडी शहर में भारी नुकसान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंडोह बाजार, पैलेस कॉलोनी, जेल रोड, कोटली और पधर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रातभर लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने 12 से ज्यादा लोगों को पधर क्षेत्र से सुरक्षित निकाला।

संपर्क मार्ग ठप, पुल और सड़कें ध्वस्त

  • कुकलाह और बाखली पुल टूट गए, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है।
  • बाड़ी गुमाणू मार्ग और मंडी-कोटली रोड पर लैंडस्लाइड से यातायात बंद है।
  • चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भी ठप पड़ा है।

स्कूल बंद, प्रशासन अलर्ट पर

जिले में भारी बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव दल 24 घंटे मोड पर काम कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

TAGGED: Mandi Cloud burst
Chandrika July 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारी बारिश से मंडी अस्त व्यस्त: 4.22 करोड़ की संपत्ति नष्ट, 198 सड़कों पर यातायात ठप
Next Article मूसलाधार बारिश से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित.. सीर और अली खड्ड उफान पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?