मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में चार दिनों की भारी बारिश से प्रदेश को काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। इस बारिश की वजह से नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ हैं, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की सरकार लगातार ग्राउंड पर कार्य कर रही हैं। इस समय सभी को एकजुट होकर प्रदेश के लोगों के लिए कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सभी मंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं और इस त्रासदी में लोगों को कैसे राहत दी जाए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात सोमवार को डलहौजी से कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी में अपने निवास स्थान जनद्रीघाट पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस भारी बारिश के दौरान हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है और उन्हें अपने अपने राज्यों के लिए भेजा गया हैं। आशा कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश में आई इस आपदा से उभरने के लिए केंद्र सरकार भी बजट मुहैया करवाएगी ताकि जितना नुकसान हुआ हैं उसकी भरपाई करवाई जा सके। उन्होंने कहा है कि इतनी भारी बारिश काफी सालों के बाद हिमाचल प्रदेश में देखने को मिली हैं।
वहीं दूसरी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर बात रखते हुए कहा कि इस बारिश के दौरान हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बेहतरीन कार्य किया हैं। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्री ग्राउंड पर डटे रहे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को भी इस त्रासदी में अधिक बजट देने की आवश्यकता है ताकि प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्री ने जहां जहां लोगों को पर्सनल नुकसान हुआ है वहां एक एक लाख रुपए मनरेगा से देने की बात भी कही है इससे भी कहीं ना कहीं लोगों को राहत मिलेगी।
