कुल्लू/मंडी (परी शर्मा): हिमाचल के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए। हादसा औट लुहरी नेशनल हाईवे 305 में घियागी के पास हुआ, जहां पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं दुखद घटना पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी संवेदनाए प्रकट की है।
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं।
जिला कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु वाली खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) September 26, 2022
उन्होंने कहा कि पर्यटक वाहन के चट्टान से गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल है, जिनका ईलाज कुल्लू अस्पताल में किया जा रहा है । घायलों के बेतहर उपचार के लिए डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। उन्होने कहा कि दुख इस बात का है कि 7 लोगों को नही बचा पाए। शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में हर मदद की जाएगी।
