By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदाओं के बीच प्रदेश की जनता को छोड़ भाजपा अपनी रैलियों में मस्त: रोहित ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > आपदाओं के बीच प्रदेश की जनता को छोड़ भाजपा अपनी रैलियों में मस्त: रोहित ठाकुर
electionhimachalpoliticalpolitical

आपदाओं के बीच प्रदेश की जनता को छोड़ भाजपा अपनी रैलियों में मस्त: रोहित ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/26 at 12:44 PM
Share

भावना, शिमला: बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भारी बारिश ही रही है। लगातार हो रही इस बारिश की वजह से प्रदेश में बहुमूल्य जान माल का नुकसान हो रहा है जिसकी सुध तक लेने का समय सरकार के पास नहीं है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय और इस आपदा में उन्हें सहयोग करने की बजाए अपनी राजनीतिक रैलियों में ही व्यस्त है। इस तरह से आपदा के समय लोगों को उनके हालात पर छोड़ने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने सरकार पर लगाते हुए कहा कि इस वर्ष मानसून से प्रदेश को लगभग 3000 करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है जबकि सैंकड़ो बहुमूल्य जानें भी गई है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही वर्षा किसानों-बाग़वानों पर कहर बनकर टूटी है जिससे रिहाइशी घर, गौशाला, किसानों-बाग़वानों के खेत व सेब के पेड़ टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार गत वर्ष भी प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को करोड़ो का नुक़सान उठाना पड़ा था जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार मानसून से प्रदेश के किसानों-बाग़वानों को हुए नुक़सान का आंकलन कर तुरंत मुआवज़ा राशि दे। रोहित ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थिति के चलते पहाड़ी क्षेत्र में सड़कें जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर वर्षा से सड़कें दलदल और गड्ढों में तब्दील हो गई है वहीं प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पीडब्ल्यूडी (PWD) के बजट में कटौती कर दी है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़कों की दयनीय हालत को देखते हुए प्रदेश सरकार अतिरिक्त बजट का प्रावधान करें जिससे सड़को का उचित रखरखाव व मरम्मत हो सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के कार्यों को छोड़ चुनावी रैलियों में व्यस्त हो गई है और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी रैलियों के प्रबंधन में लगा दिया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश पर ऋण बढ़कर 70000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। इसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने अनावश्यक खर्चों में वृद्धि कर सभी पिछली सीमाएं लांघ दी है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के हित के मुद्दों को नजरअंदाज करके प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 100 करोड़ रुपए स्वाहा कर दिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भी आगामी चुनाव देख अमृत महोत्सव के नाम पर पार्टी के हर दिन कार्यक्रम कर रहें है जिसमें जनता के करोड़ो रुपए ख़र्च किए जा रहे है। रोहित ठाकुर ने कहा कि जनहित के प्रति उदासीन भाजपा सरकार के रवैये का बदला प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में लेगी।

TAGGED: himachal, Rohit Thakur
admin September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी रैली से भी उपजा धार्मिक विवाद, भगवान हनुमान का मजाक उड़ाने का है आरोप
Next Article CM ने कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर जताया दुख, कहा- घायलों के बेहतर उपचार के प्रयास जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?