By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बैठकों को बढ़ाने का दिया हिंट, बस विपक्ष करे सहयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बैठकों को बढ़ाने का दिया हिंट, बस विपक्ष करे सहयोग
himachalpolitical

CM ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बैठकों को बढ़ाने का दिया हिंट, बस विपक्ष करे सहयोग

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2024/12/18 at 4:03 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला पहुंची सरकार के सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक देर रात तक चली.बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दरअसल विपक्ष आक्रोश रैली के साथ अपने अपने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरना चाह रहा है.हम उसकी सराहना करते हैं इसलिए क्योंकि हम भी विपक्ष में रहते हुए कुछ ऐसा ही करते थे पर साथ में अब सदन के अंदर आकर मुद्दों पर भी चर्चा किया करते थे.सत्ता पक्ष को घेरने का काम किया करते थे जो कि विपक्ष नहीं कर रहा.

भाजपा पांच गुटों में बंटी..सभी गुटों में ताकत दिखाने की होड़

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है कल वो गुटों में ताकत दिखाने का काम करेगी,कल देखना बड़ा लाजमी रहने वाला है कि जयराम गुट,बिंदल गुट या बीजेपी कांग्रेस गुट कौन गुट है जो ताकत दिखाने में सक्षम रहता है,सभी गुटों में ताकत दिखाने की होड़ मची है,एक गुट जो हमने भेजा है आज उन्हीं गुट के नेता इन्हें रात्रि भोज पर आमंत्रित भी कर रहे हैं देखते हैं कब तक एकसाथ रह पाते हैं क्योंकि डेपुटेशन तो हमारी ओर से ही हुई है हम चाहें तो ये कभी भी कैंसिल की जा सकती है,वहीं इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि वो भी इन गुटों की ताकत को कवर करके हम तक पहुंचाएं ताकि देखे तो सही कि कौन कितना ताकतवर है.

अगर विपक्ष सहयोग ही नहीं करेगा तो बैठकें करके क्या कर लेंगे

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बैठकों को बढ़ाने का भी हिंट दिया,बशर्ते इसमें विपक्ष अपना सहयोग जारी रखे तो,सीएम सुक्खू ने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए विधानसभा नहीं चलती अगर विपक्ष सहयोग ही नहीं करेगा तो बैठकें करके क्या कर लेंगे..उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदर्शन का एक नया रूप अख्तियार कर लिया है,वो पहले सदन में अपनी बात रखते हैं फिर नारेबाजी करते हुए बाहर चले जाते हैं. फिर अंदर आकर वेल में आ जाते हैं,नारेबाजी करते हुए कागज़ फाड़ते हैं और जब उनका मंत्री कोई जवाब देने के लिए उठते हैं तो वो पतली गली से खिसक लेते हैं, इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि बैठे थे तो उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की काली करतूतें यहां सबके सामने उजागर हो जाएंगी.

विपक्ष विधानसभा को फेस नहीं कर पा रहा-डिप्टी सीएम

वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार का विपक्ष विधानसभा को फेस नहीं कर पा रहा,पिछले दो साल के रिकॉर्ड को देखें तो ये सदन में रचनात्मक कार्य कर पाए हैं और न ही जनता के मुद्दों को उठा पाए हैं,ये सदन अप्रासंगिक मुद्दों को लेकर आ जाते हैं जिनका जनता के साथ कोई लेनदेन नहीं होता, ये सिर्फ गुटों में बंटे हुए हैं और ताकत दिखाने का काम कर रहे हैं,इनके बीच गृह युद्ध चल रहा है,कुर्सी की जंग में ये एक दूसरे को खींच रहे हैं,मुकेश ने कहा कि हिमाचल में मुर्गा और समोसा मुद्दा नहीं है बल्कि वित्तीय संकट मुद्दा है जो कि पूर्व सरकार के कुप्रबंधन की वजह से उपजा है,पूर्व की सरकार का 12 हज़ार करोड़ रुपया ऋण का उन्होंने 8 हज़ार करोड़ रुपए के ब्याज के साथ चुकता किया है,केंद्र से मिलने वाली ग्रांट को इन्होंने जाकर बंद करवाया,OPS के लिए मिलने वाली ग्रांट 8 से 10 हज़ार करोड़ नहीं दिया,GST कंपनसेशन बंद करवा दी, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट का 3 हज़ार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी इस साल वो नहीं दिया गया.फिर भी विपक्ष अंदर आकर सुने तो सही हम सब सामने रखेंगे.

हिमाचल के विकासात्मक कार्यों को आगे ले जाने दायित्व सबका -विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बैठक में सभी विधायकों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी है, सकारात्मक तरीके से शीतकालीन सत्र को किस तरह से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चलाना है, इस पर बात की गई है… सरकार की ओर से जो विकास के अच्छे कार्य किए गए हैं, उससे सत्र अच्छा जाएगा…एक बात साफ है कि हम बैक फुट पर नहीं खेलने वाले नहीं हैं फ्रंट फुट पर खेलेंगे और चौक्के और छक्के मारेंगे… इसलिए यदि भाजपा यह सोच रही है कि भाजपा अपनी नकारात्मक सोच विधानसभा के भीतर चलाएगी और हमें बैकफुट पर करेगी तो मैं बताना चाहता हूं कि उनके एक-एक के लिए हम अकेले ही काफी हैं,सब मिलकर लड़ाई लड़ेंगे और पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे.हिमाचल के मुद्दों को उठाया जाएगा, साथ ही केंद्र द्वारा हिमाचल से किए जा रहे भेदभाव को भी रखा जाएगा.हिमाचल के विकासात्मक कार्यों को आगे ले जाने दायित्व जो सबका है,हम उसे पूरा करेंगे।

भाजपा की रैली को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वो चाहे जितनी मर्जी रैलियां करें,रैलियां करना उनका अधिकार है,लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप सकारात्मक भूमिका से आगे बढ़ें और हिमाचल के मुद्दों को उठाएं,उसमें सरकार आपका समर्थन करेगी।यदि भाजपा की ओर से हिमाचल की चुनी हुई सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो उसका पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा।

TAGGED: Dharamshala All party meeting
Chandrika December 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजभवन के बाहर गरजी कांग्रेस, अडानी मामले, मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर खड़े किए सवाल
Next Article धर्मशाला में सदन के अंदर ओर बाहर गरजी बीजेपी.. जोरावर मैदान में निकाली जनाक्रोश रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?