By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष
himachalNews

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/18 at 9:31 PM
Share
ऊना, राकेश -:बहडाला जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी और मेहतपुर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अविनाश मैनन ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिलने का दावा किया है। लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे अविनाश मैनन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
ट्रक यूनियन अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके अविनाश मैनन ने कहा कि संगठन चलाने के अनुभव ने उन्हें जनता की समस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने यूनियन के अधिकारों और मजबूती के लिए संघर्ष किया, उसी तरह अब वह बहडाला जिला परिषद वार्ड की जनता के अधिकारों और विकास के लिए कार्य करेंगे।अविनाश मैनन ने अपने चुनावी एजेंडे को सामने रखते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पुस्तकालय और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम हैं और इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। अविनाश मैनन ने पंचायती चुनावों में बाहरी राज्यों की ओबीसी और एससी वर्ग की उन बेटियों को आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने से रोकने के फैसले की आलोचना की, जो विवाह या अन्य कारणों से हिमाचल की स्थायी निवासी बन चुकी हैं।उन्होंने इस निर्णय को “जजिया जैसा फैसला” बताते हुए कहा कि यह जनविरोधी और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने इसकी तुलना प्रदेश सरकार के एंट्री टैक्स वृद्धि निर्णय से करते हुए कांग्रेस सरकार को आम जनता विरोधी बताया।
TAGGED: Una Avinash Menon's public relations
Chandrika May 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे
Next Article जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे अनिल कुमार, युवाओं और महिलाओं के हितों पर दिया जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?