शिमला,संजु चौधरी(TSN)-डीए एरियर न मिलने पर जहां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था.वहीं सरकार की ओर से वार्ता का न्योता मिलने पर सचिवालय कर्मचारी संघ ने अपनी प्रस्तावि गेट मीटिंग रद्द कर दी है।मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारी संघ को वार्ता का आश्वासन मिला है।इसके बाद सचिवालय कर्मचारी संघ ने फिलहाल गेट मीटिंग रद्द कर दी है और उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री जल्द वार्ता बुलाकर उनकी मांगो को जल्द पूरा करेंगे यही नहीं संघ ने कर्मचारियों के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज को वापस लाने की भी मांग उठाई है।
सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है जिसके चलते आज होने वाली गेट मीटिंग को रद्द किया गया है और आश्वासन मिला है कि एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री वार्ता करेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता कर एरियर और डीए का मामला सुलझाया जाएगा।इसके अलावा कर्मचारियों के खिलाफ प्रिविलेज मोशन और मेमो को भी वापस लेने का आग्रह किया जाएगा।
कर्मचारियों ने प्रिविलेज मोशन को वापिस लेने की उठाई मांग
संजीव ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह से प्रिविलेज लाया गया है जबकि कर्मचारियों ने कोई भी इस तरह की बात प्रदर्शन के दौरान नहीं कही गई थी वार्ता से पहले यह उम्मीद करते हैं कि जो प्रिविलेज कर्मचारी नेताओं के खिलाफ लाया गया है उसे सरकार वापस लेगी।उन्होंने कहा कि बैठक में सबसे पहले प्रिविलेज मोशन को वापिस करने की मांग रहेगी जिससे सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हो सके।उन्होंने कहा कि प्रमुख मांग डी ए व एरियर है लंबे समय से कर्मचारियों को DA की किश्त नही मिली है जो 0.025मिला था वह भी वापिस कर दिया गया है।अब DA की चौथी किश्त भी ड्यू होने वाली है।उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब मुख्यमंत्री ने उन्हें संवाद के लिए बुलाया के तो उनकी मांगें पूरी होंगी.
