शिमला,1मार्च(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंदिरों से मदद करने का आधिकारिक दस्तावेज पर प्रदेश सरकार को घेरा है.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पार्टी की मुखिया और उनके मंत्री भी यह मान रहे हैं की मंदिरों से पैसा मांगा जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री हर बात को हवा में उड़ाने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंदिरों से मदद करने का आधिकारिक दस्तावेज पूरे देश ने देखा,मंदिरों में हुई ट्रस्ट की बैठकों खबरें हर अखबार में छपी हैं।पार्टी की अध्यक्ष कह रही हैं कि पैसा मांगा गया है,मंत्री कह रहे हैं कि मांग लिया है तो गलत क्या है?लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने कोई पैसा मांगा ही नहीं।इसका मतलब मुख्यमंत्री खुलेआम झूठ बोल रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार सिर्फ केन्द्र सरकार के द्वारा भेजे जा रहे पैसे का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार के द्वारा भेजे गए विकासात्मक कार्यों के बजट को स्टेट ट्रेजरी में डायवर्ट कर रही है।जिससे सारे के सारे काम ठप पड़े हैं।उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस प्रदेश वासियों की जेबें टटोली है।उनको मिल रही सुविधाएं खत्म की है और महंगाई बढ़ाने का काम किया है और अपने मित्रों को सहूलियतें दी हैं। डीजल पर छः रुपए की वृद्धि करके सरकार ने किस प्रकार से प्रदेशवासियों का भला किया?आपदा में अपने मित्रों के अलावा सबके क्रशर बंद करवाकर,प्रदेश के लोगों की बिजली की सब्सिडी छीनकर,डिपुओं में मिलने वाले राशन को महंगा करके,तेल की सप्लाई महीनों रोककर,अनाजों की संख्या कम करने,लोगों को नौकरी से निकालने,पूरे आत्मविश्वास से झूठ बोलने के अलावा सुक्खू सरकार की उपलब्धि क्या है?
