मंडी/परी शर्मा: बड़े-बड़े दावे करने वाली और हर घर तक पेयजल पहुंचाने वाली प्रदेश की जयराम सरकार के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिला में ही लोग पानी के लिए तरस रहे है। कुछ लोगों के घरों में पिछले 3-4 महीनों से पानी नहीं आ रहा है, जिससे वे परेशान है। शिकायत भी की जाती है, कर्मचारी मौके पर भी आते है लेकिन समस्या हल नहीं हो रही। मंडी शहर के वार्ड नम्बर 10 सुुहड़ा मोहल्ला के कुछ लोगों के घरों में पिछले कुछ महीनों से नलके से पानी नहीं आ रहा है।
जी हां, मंडी नगर निगम के वार्ड नम्बर 10 सुुहड़ा मोहल्ला के कुछ घरों में पिछले 3-4 महीनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हे 3-4 महीनों से पानी नहीं आ रहा है जिस दिन मंडी में प्रधानमंत्री ने युवा संकलप रैली में आना था, उस दिन बहुत पानी दिया गया, लेकिन अब हालात वही है। कई बार शिकायत भी की और विभाग के कर्मचारी निरीक्षण करने भी आए और चले गए लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी मुहैया करवाने की मांग की है ताकि उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल सके।
