By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM जयराम ने मंडी में PM के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > CM जयराम ने मंडी में PM के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की
electionhimachalpolitical

CM जयराम ने मंडी में PM के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/17 at 3:05 PM
Share

मंडी/परी शर्मा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके इस महीने की 24 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मंडी शहर की ओर जाने वाली सभी सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के अलावा मंडी शहर और उसके आसपास बसों और अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहनी चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कंगनीधार से मण्डी शहर तक की सड़क का समुचित रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। जय राम ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कस्बे में जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को रैली से पहले और बाद में शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। बैठक में विधायक जवाहर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

TAGGED: Jairam Thakur, mandi, PM Modi, Tour
admin September 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हौसले को सलाम: विश्व के टॉप गेंदबाजों में 13वें पायदान पर पहुंची हिमाचल की यह बेटी  
Next Article नाहन में स्पेशल ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर शुरू, मल्लिका नड्डा ने किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?