नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्पेशल ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर का वर्चुअली शुभारंभ स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने किया। नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारत ओलंपिक संघ की अध्यक्षता मल्लिका नड्डा हमेशा ही बच्चों की बेहतरी के लिए काम करती रही है और उन्होंने दिव्यांग बच्चों के हितों को देखते हुए ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर कार्य शुरू कर एक और अच्छा कार्य किया है।

उन्होंने दिव्यांग बच्चों के हितों में कार्य करने के लिए आस्था स्पेशल सोसाइटी के प्रयासों की भी सराहना की। राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन प्रधान मंत्री लंबे समय तक देश का नेतृत्व करें। इस दौरान आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
