शिमला: हिमाचल के जिला शिमला की रहने वाली रेणुका ने कम समय में ही विश्व के टी-20 के गेंदबाजों में टॉप-20 में जगह बनाने के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गई है। रेणुका ने कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल किया है। रेणुका ने अब टी-20 गेंदबाज की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बनाई। गेंदबाजी का ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब रेणुका टॉप थ्री टी-20 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगी।

रेणुका ने श्रीलंका के खिलाफ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया
कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय दर्शकों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोगों को अपना फैन बनाने वाली रेणुका ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 7 अक्तूबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच हुआ था। दरअसल बारिश के कारण यह मैच रुक गया था। इसके बाद 22 फरवरी 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसमें शिमला की रेणुका ने 10 ओवरों में 59 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद रेणुका ने श्रीलंका के खिलाफ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने यह मुकाम अपनी मेहनत और लग्न से हासिल किया है। वहीं रेणुका की बाजू पर बना पिता के प्यार का टैटू भी खूब चर्चा में आया था।

