सचिन शर्मा, मनाली: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचकर लोगों को कई सौगातें दी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। सीएम जयराम ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर में प्रगतिशील हिमाचल के समारोह में शामिल हुए। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
उन्होंने बड़ागरा बिहाल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर(देवलोक) का किया शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग ने 45 करोड़ से देवलोक का निर्माण किया। वहीं गोल्फ कोर्स और ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। सीएम ने मनाली में 10.28 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे सर्किट हाउस के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

