बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर के जामली में कृषि उपज सब्जी मंडी नाका पर देर रात गाड़ियों की चेकिंग के दौरान नाके के कर्मचारियों के साथ एक गाड़ी चालक के मालिक ने फ़ोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे नाके के कर्मचारियों को गुस्सा आ गया। बताया जा रहा है कि कुल्लू की ओर से सब्जी ओर सेब ले जा रही गाड़ियों को कागजात के लिए रोका जा रहा था और चेकिंग की जा रही थी, तो उसी दौरान एक पिकअप एचआर 47d 4459 नम्बर कुल्लू की ओर से आई जिसे रोका गया।
कागजात चेक किए गए तो पाया गया कि फार्म में तारीख 10 सितंबर यानी पुरानी ही थी, जिसे काट कर 30 सितंबर किया गया था। जब चालक से इसके बारे मे पूछा गया तो चालक ने आढ़ती से बात करने को कहा। जब आढ़ती से बात की गई तो वह नाके और मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जिससे कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारी को इसकी सारी जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर उच्च अधिकारी ने पूरे मामले को जाना और सदर थाना में आढ़ती के खिलाफ गाली गलौज करने का मामला दर्ज करवाया है।
नाका प्रभारी नंद लाल सैनी ने बताया कि नाके के दौरान उनके कर्मचारियों के साथ आढ़ती के द्वारा ओर उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसको लेकर उन्होंने आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है ताकि नाके पर कर्मचारियों को कोई समस्या न आ सके।
