विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कुशल बनाने के लिए कौशल विकास भत्ता योजना ओर उद्योगों में कार्यरत युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना चलाई जा रही है। अब तक लगभग 160 करोड़ रुपए कौशल विकास भत्ता और औद्योगिक कौशल विकास भत्ता के माध्यम से पात्र आवेदकों को प्रदान किया जा चुका है। प्रदेश में लगभग 1.41लाख पात्र आवेदकों का पंजीकरण किया जा चुका है। यह जानकारी उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर नेजसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के रिडी कुठेड़ा में जनता से संवाद स्थापित करते हुए कही। उद्योग मंत्री ने शुक्रवार कोअपने विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के रिडी कुठेड़ा में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनसंवाद किया।
उद्योग मंत्री ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता योजना चलाई जा रही है और इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 29 करोड का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 162 करोड भत्ता प्रदान किया गया है। इस अवधि में लगभग 1 लाख पात्र आवेदकों को योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा की जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहा है। हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अपना जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग का मंडल प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया है। उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक ही मंच में दो एसडीएम कार्यालय भी दिए गए हैं और एसडीएम कार्यालय कोटला बेहड़ का शुभारंभ किया जा चुका है। उन्होंने क्षेत्र का प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया ओर शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
